Indecency with woman, woman demanded legal action

श्रीमती शीलू देवी पत्नी नन्हें निवासी जगतपुर पुराना शहर, रवि की आटा चक्की के पास, सहसवानी टोला,मीरा की पैठ, थाना बारादरी, जिला बरेली की है। जोकि कि दिनांक 05.06.2021को शाम समय करीब 7.00 बजे शीलू देवी अपने दरवाजे पर खड़ी थी तभी अचानक केशव, चमन पुत्रगण ओम प्रकाश तथा विवेक पुत्र हेतराम निवासी सहसवानी टोला, थाना बारादरी, जिला बरेली शीलू देवी की तरफ आये और गन्दे इशारे करने लगे। महिला ने केशव, चमन व विवेक को गन्दे इशारे करने पर रोका तो उपरोक्त लोग आग बबूला होने लगे तथा शीलू देवी को गन्दी-गन्दी गालियां देना शुरू कर दिया तथा विवेक और
केशव ने शीलू देवी पर बुरी नियत से शीलू देवी के सीने पर हाथ चलाया और चमन ने मौका पाकर प्रार्थिनी की चुन्नी खींच ली और तीनों लोग शीलू देवी
के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। तभी महिला के शोर मचाने पर सोनू पुत्र डालचन्द मौके पर आ गये जिसने महिला को केशव, चमन तथा विवेक
से छुड़वाया। तब उक्त तीनों लोगों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पीड़ित महिला इस घटना से इतनी डर सहम गयी है कि
वह घर से बाहर नहीं निकलती है। आज हिम्मत करके अपनी रिपोर्ट लिखाने आयी है।महिला ने की रिपोर्ट दर्ज करके केशव, चमन पुत्रगण ओम प्रकाश तथा विवेक पुत्र हेतराम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है

By Monika

La ce temperatură Cum să scapi de buruieni în grădina Cum să faceți
slot thailand