कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में आलू भरी ट्राली को निकालने के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया । एक पक्ष ने आलू भरे ट्रेक्टर चालक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया ।
युवक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।
घटना कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या की है जहां वृहस्पतिवार शाम लगभग आठ बजे करौतिया निवासी मुशाहिद ट्रेक्टर ट्राली में आलू भरकर जा रहा था जहां गांव में प्रधान के घर के पास रास्ते में भूसा भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी । जहां वाहन को निकालने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया मुशाहिद का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो गया । मुशाहिद ने आरोपियों के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी है आरोपी दुगरैय्या निवासी बताए जा रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Oplus_131072