खैरथल-तिजारा, 6 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को जिला प्रभारी सचिव एवं आयुक्त, मेडिकल शिक्षा राजस्थान इकबाल खान ने खैरथल-तिजारा जिले का दौरा कर जिला स्तरीय

अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, गिरदावरी, फसल नुकसान सर्वेक्षण, बीमा दावे एवं मुआवजा वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी सचिव ने राजकीय क्षतिग्रस्त भवनों की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भिवाड़ी क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को स्थाई समाधान की दिशा में त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पशुपालन विभाग की सेवा 1962 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया, ताकि हर पशुपालक इस योजना का लाभ उठा सके। प्रभारी सचिव ने पंचगौरव योजनाओं—जैसे प्याज, शीशम, कुश्ती, तिजारा जैन मंदिर और ऑटोमोबाइल कॉम्पोनेंट हब को बढ़ावा देने हेतु बनाए गए प्लान की भी समीक्षा की और ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सितंबर माह में आयोजित होने वाले ‘गाँव चलो अभियान’, ‘शहर चलो अभियान’ और सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैंप समय से पहले क्षेत्रवार आयोजित कर आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जाएँ, ताकि लाभार्थियों को मौके पर ही वास्तविक लाभ मिल सके।

प्रभारी सचिव ने अधिक वर्षा से हुए जलभराव को गंभीर चुनौती मानते हुए चिकित्सा विभाग को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रभावित परिवार राहत एवं सहायता से वंचित न रहे और सभी विभाग मिलकर राहत कार्यों को प्राथमिकता से अंजाम दें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ogni sera il profumo della carne in cucina invita a riscoprire gesti semplici e ingredienti scelti. Le ricette di MEAT TO mostrano come nascano piatti equilibrati: vale la pena approfondirne i segreti. L'aglio arrosto rende il purè vellutato Quasi tutti sbagliano a cuocere la carne appena tolta dal frigo: lasciarla riposare cambia tutto. Le ricette di MEAT TO partono da qui.