Humanity shamed mentally ill young man tied up at the police station gate and beaten

बरेली के शाही थाना में हाथ पैर में जंजीर व ताले पड़े हुए युवक को थाना गेट पर ही मानवता को शर्मसार करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है मानसिक रोगी युवक को लोग पीटते रहे लेकिन थाना के अंदर से किसी पुलिस कर्मी ने निकल कर तक नही देखा.
घटना रविवार करींब पांच बजे की है। कस्बा शाही के पंतनगर मोहल्ले के रहने वाले सीता राम कश्यप का 25 वर्षीय पुत्र लालाराम थाना गेट पर पहुंच गया।उसके हाथों और पैरों में जंजीरें पड़ी हुई थी। और उन में ताले लगे हुए थे। तमाशबीन लोग उसे पागल पागल कह कर चिल्ला रहे थे। कुछ ही देर में जंजीर से बंधे युवक को भीड़ के कुछ लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। जंजीर से बंधे हुए युवक को पीटते देख दर्जनों लोगों की भीड़ थाना गेट पर एकत्र हो गई। करीब एक घंटे तक युवक के साथ हैबानियत हुई लेकिन थाने के अंदर से किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। वायरल वीडियो में जंजीरों से जकड़े युवक को गमछा से कुछ लोग बांधते नजर भी आ रहे है.
थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह तोमर ने बताया मैं घटना के समय दुनका क्षेत्र में था ।अन्य पुलिस स्टाफ को अंदर पता नहीं चला होगा। इसलिए कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुँचा ।जानकारी के मुताबिक वैसे किसी बाहरी ने उसके साथ मारपीट नही की।उसके घरवाले ही जबरन ले जा रहे थे।करींब 5 साल पहले उसकी माँ की मृत्यु हो चुकी है।तभी से मानसिक रोगी पागल सा हो गया है।उसे जंजीर से बांधकर रखा जाता है।किसी तरह आज घर से निकल आया.

नन्द किशोरशर्मा की रिपोर्ट

By Monika

Οι άνθρωποι ρίχνουν την Coca-Cola Γιατί τα μαλλιά λερώνονται γρήγορα; Ένας οδηγός Το απλό μυστικό για τέλεια ζυμαρικά" - Μια γεύση της Γιατί δεν πρέπει να απενεργοποιείτε Παιδικές κοτολέτες: Μια νόστιμη επιλογή για το βραδινό Πως να Δεν είναι χειρότερο από τη γούνα και τη Τα ρούχα στεγνώνουν σε Η αποκάλυψη του επιδόρπιου Άννα Παβλόβα θα αποδειχθεί από την Ένα πλούσιο κέικ σε
slot thailand