कुंवर गांव । बुखार से किशोर की मौत के बाद सील हुए गुरुनानक हास्पिटल के खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएग ।वहीं सरकारी अस्पताल के पास दूसरे नर्सिंग होम के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

बीते मंगलवार को कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर निवासी निरंजन के पुत्र विक्रम की बुखार से मौत हो गई थी । विक्रम का झबरा पुलिया के पास स्थित गुरुनानक हास्पिटल में दो दिन इलाज हुआ था हालत खराब होने पर उसको रैफर कर दिया गया जहां उसकी मंगलवार रात में मौत हो गई परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी और परिजनों बुधवार को अस्पताल पर हंगामा काटा था जिसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर

अस्पताल को सील कर दिया ।वहीं कस्बे में सरकारी अस्पताल के पास बने नर्सिंग होम में एक रात इलाज होने का आरोप लगा था लेकिन उसपर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई ।
अब स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पताल संचालकों के

खिलाफ कार्यवाही के लिए तैयारी कर ली है घटपुरी सीएचसी प्रभारी नरेंद्र पटेल ने अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए मेल भेजा है वहीं नरेंद्र पटेल शनिवार को कुंवर गांव थाने दोनों अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए तहरीर लेकर पहुंचे थे लेकिन उस समय थाना प्रभारी नहीं मिल सके जिसके बाद वह लौट आए अब वह दुबारा सोमवार को कुंवर गांव थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएंगे ।

इस संबंध में घटपुरी सीएचसी प्रभारी नरेंद्र पटेल का कहना है कि आज एफआईआर दर्ज कराने थाने गए थे लेकिन थाना प्रभारी नहीं मिल सके अब सोमवार को दुबारा थाने पहुंचकर दोनों अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी ।


