बदायूं।सीएचसी बिनावर,जगत क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर रहा था जिसको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सील कर दिया है वहीं मलगांव में श्रीराधा वल्लभ प्रसव केंद्र अवैध रूप से संचालित हो रहा सूचना मिलते ही संचालिका केंद्र बंद करके फरार हो गई है। बिनावर ,जगत इलाके में झोलाछाप पर कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ हैं। झोलाछाप नोडल डॉ नवनीत कुमार, बाबू नितिन कुमार ने जिले में लगातार अवैध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति के अस्पताल क्लीनिक चल रहे है मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई और छापेमारी की बड़ी कार्रवाई कर रही है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है।
जगत सीएचसी क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में झोलाछाप डॉक्टर संजीव कुमार यादव की शिकायत गांव के ही सुखवीर ने की थी। जिसपर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संज्ञान लेते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं समाचार पत्रों की खबर का संज्ञान लेकर बिनावर सीएचसी क्षेत्र के गांव मलगांव में प्रसव केंद्र पर नोटिस की कार्रवाई कर दी है केंद्र के बाहर नोटिस चश्मा कर दिया है जिसमें संचालिका को स्वास्थ्य संबंधी शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है।