प्रातः काल हुआ श्री हनुमान जी का भव्य दिव्य श्रृंगार
भक्तों ने जय श्री राम जय हनुमान के गगन भेदी जय कारों से वातावरण भक्ति मय कर दिया
बदायूं, मढई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर कलयुग के साक्षात देव भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव का हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया. भक्तों ने जय श्री राम जय हनुमान के गगन भेदी जय कारों से वातावरण भक्ति मय कर दिया.
मंदिर के पुजारी धनीराम शर्मा ने प्रातः काल अंजनी पुत्र श्री बालाजी हनुमान जी का नवीन वस्त्र आभूषण पहना कर भव्य दिव्य श्रृंगार किया. तत्पश्चात श्री हनुमान चालीसा एवं श्री हनुमान जी की आरती उतारकर पूजा अर्चना की.
मंदिर के पुजारी धनीराम शर्मा ने कहा- श्री बालाजी हनुमान बाबा कलयुग के साक्षात जागृत देव हैं. जिनकी पूजा आराधना करने से व्यक्ति के सारे संकट हो जाते हैं.
श्री हनुमान जी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया. पूजन के पश्चात समस्त भक्तों को 56 भोग का प्रसाद बांटा गया. भक्तों ने जय श्री राम जय हनुमान के गगन भेदी जयकारो से वातावरण भक्तिमय कर दिया.
इस मौके पर तुषार रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, कशिश रस्तोगी, मंजरी रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, राजकुमार सिंह सेंगर, योगेश सैनी स्वप्निल रस्तोगी आदि भक्त उपस्थित रहे.