भिवाड़ी। आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया लिमिटेड, भिवाड़ी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो कि रेडक्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कुल 125 यूनिट रक्तदान किया गया, जो न केवल एक अद्भुत उपलब्धि है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों एवं डॉक्टरों की टीम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों एवं कंपनी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर हेड – प्युपिल एंड कल्चर प्रदीप भदौरिया ने कहा कि रक्तदान वास्तव में एक महान एवं पुनीत कार्य है यह न केवल किसी की जान बचाने का माध्यम बनता है, बल्कि यह समाज और मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी परिचायक है। आप सभी

का यह कदम सिर्फ एक स्वैच्छिक कार्य ही नहीं था बल्कि यह एक जीवन बचाने वाला, इंसानियत को आगे रखने वाला संकल्प था। वह हर बूँद जो आपने दी, किसी की धड़कनों को जारी रखने की वजह बनेगी। हमारी कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव सजग रही है, और आज का यह आयोजन इस भावना का सशक्त प्रमाण है। एक-एक रक्तदाता ने एक नई उम्मीद दी है, एक जीवन बचाने तथा एक परिवार के जीवन में खुशियां लाने का पावन कार्य किया है वह हम सभी के लिए प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में धीरज सरदाना, प्लांट हेड ने अपने वोट ऑफ थैंक्स में डॉक्टरों की टीम एवं रोटरी क्लब भिवाड़ी के सभी उपस्थित सदस्यों को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह वास्तव में आश्चर्यजनक और प्रेरणादायक है कि हमने इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। यह पूरी तरह से हमारी टीम के सामूहिक प्रयास, कठिन परिश्रम और आपसी समन्वय का परिणाम है। इस आयोजन ने संस्थान के भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को और प्रबल किया है। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में आप सभी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। आपने न केवल रक्तदान किया, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया – यही तो सच्ची मानवता है। मैं इस महान कार्य में जुड़े हर सदस्य को दिल से धन्यवाद देता हूँ।

इस अवसर पर डॉ. रूप सिंह चेयरमैन, रेडक्रॉस सोसाइटी, डॉ तनेजा, राजेश अग्रवाल, नीरज झालानी, हरीश गौड़, योगेश जैन, पंकज गर्ग, प्रशांत खण्डेलवाल के अतिरिक्त संस्थान के अधिकारियों में से जी पी अग्रवाल, सुरेंद्र पाल, एस के दास, मनोज गुप्ता, भारतेंदु मंडल, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप राठौर, राज किशोर सिंह, ऐश्वर्या त्रिवेदी, अंकित सिंह, अजय शेखावत, नरेश शर्मा, बाबूलाल, नलिन किशोर, अनुराग शर्मा, तनुज शर्मा , सुरेन्द्र शर्मा सहित भारी संख्या में रोटरी क्लब एवम कंपनी के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






