Four year old boy fell in borewell

आगरा में सोमवार सुबह एक परिवार के लिए बड़ी घटना घटित हो गई। थाना फतेहाबाद के निबोहरा के गांव धरियाई में घर के सामने खुले करीब सौ फीट गहरे बोरवेल में एक चार वर्ष का मासूम गिर गया।
फतेहाबाद में शिव राम पुत्र छोटे लाल नाम का एक 4 साल का बच्चा खेलते समय बोरवेल बोरिंग में गिरा। कई दिनों से खराब पड़ी थी बोरबेल। बचाव कार्य जारी। बताते हैं हादसा उस समय हुआ जब बच्चा खेल रहा था। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

By Monika

slot thailand