Oplus_131072

बदायूं। जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क पर ट्रैफिक प्रभारी की मनमानी और लापरवाही के कारण सड़क पर ईको,ऑटो ,ई रिक्शा नो पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिला अस्पताल महिला अस्पताल कोर्ट कचहरी जाने वालों के लिए यह मुख्य मार्ग हैं अंबेडकर पार्क पर नो पार्किंग जोन में डग्गामार वाहन, ई-रिक्शा व ऑटो का मजमा लगता है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती हैं जिला अस्पताल महिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को मुसीबत का सबब बन रहा हैं क्योंकि यहां बड़ी तादात में ईको ऑटो ई रिक्शा खड़े रहते हैं। नो पार्किंग जोन में बड़ी तादात में ऑटो खड़े होने की वजह से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के मरीज और कोर्ट कचहरी जाने वाले लोगों के लिए निजी वाहनों को निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे यहां अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
हालांकि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ट्रैफिक प्रभारी की मनमानी की उच्च अधिकारियों तक कई बार शिकायत हो चुकी हैं। उसके बाद भी अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही हैं। अस्पताल में मरीजों और कोर्ट कचहरी जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

You missed