बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना जरीफनगर में दर्ज मु०अ०सं० 317/25 के तहत ग्राम मदारपुर में आपसी विवाद को लेकर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में चालान पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रामखिलाड़ी पुत्र झाऊ सिंह, प्रमोद पुत्र ब्रह्मसिंह, भारत सिंह पुत्र झाऊ सिंह एवं पुष्पेन्द्र पुत्र मित्ररपाल, सभी निवासी ग्राम मदारपुर, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूँ शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलजारी सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार एवं महिला कांस्टेबल निक्की शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।