बेटी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

शुक्रवार 5 जून 2026 को समाजसेवी लवकेश गुप्ता द्वारा अपनी बेटी मीशिका गुप्ता व माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर पाँचवा रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बदायूं चेरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया , रक्तदान शिविर का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता द् द्वारा किया गया।

इस रक्तदान शिविर में लवकेश गुप्ता सहित उनके साथ समाजसेवियों साथियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर में शहर के अधिवक्ता मोहित पाण्डेय ने 14 वी बार रक्तदान करके अनूठी मिसाल पेश की । अधिवक्ता मोहित पाण्डेय ने बताया कि वह साल 2012 से हर साल रक्तदान कर रहे है रक्तदान करने से हमारा शरीर पहले से स्वस्थ और ऊर्जावान बनता है। रक्तदान करने के 24 घंटे के अंदर हमारे शरीर में उतना ही रक्त दोबारा बन जाता है कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के बाद फिर से रक्तदान कर सकता है रक्तदान से किसी का जीवन बच सकता है।


लवकेश गुप्ता ने बताया यह
रक्तदान शिविर बेटी के जन्मदिन के अवसर पर पिछले 5 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा है और भविष्य में भी लगता रहेगा।इस रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूर मंद लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ने उन्हें रक्त दिया जाता है और उसके जीवन को बचाया जाता है आपका एक रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता किसी के घर परिवार में खुशहाली ला सकता है रक्तदान करके वालों मनोज राठौर, अरुण राठौर, ज्योति गुप्ता,जयंत माथुर,आयुष गुप्ता सौरभ साहू, रिंकू कुमार, निर्दोष शर्मा
आलोक शर्मा,अमित वार्ष्णेय हेमंत गुप्ता, व अन्य युवा साथी लोग शामिल रहे
रक्तदान महादान।