किसानों ने पड़ोसी एक किसान पर पराली जलाने के कारण आग लगने का लगाया आरोप थाने में दी तहरीर

कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में चार किसानों के खेत में कटी पड़ी गेहूं की फ़सल में अचानक आग लग गई जिससे 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।
किसानों के खेतों में इस समय गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है वहीं यूसुफ नगर के किसान मुनेंद्र, रवेन्द्र,

जगतपाल, नेमपाल के खेत में गेहूं की फसल की कटाई चल रही थी शनिवार दोपहर 11 बजे अचानक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई ।आग ने 8 बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लिया आग की लपटे

देख किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जब तक फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक लगभग 8 बीघा फसल जलकर राख हो गई । किसानों ने इसकी सूचना हल्का लेखपाल को भी दी है आग से हुई क्षति का आंकलन किया जाएगा।


किसानों ने पड़ोसी किसान पर पराली जलाने के कारण आग लगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

You missed