
बदायूं।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने गांव देहात का दौरा कर 13 अगस्त को होने वाली ट्रैक्टर रैली के संबंध किसानों से आने का आवाहन किया। एआरटीओ दफ्तर से इस्लामिया इंटर कॉलेज तक ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल से

परेड निकली जाएगी।उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली के माध्यम से प्राइमरी स्कूलों का बंद करने वाला मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। चाहे स्कूल एक किलोमीटर पर क्यों ना हो बंद नहीं होगा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर देश भर में देशव्यापी किसान आंदोलन ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।किसान नेता ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी सलारपुर और मोहम्मदपुर बिहार गांव पहुंचे।उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर रैली में पहुंचने का आवाहन किया। ब्लॉक सलारपुर से 20 ट्रैक्टरों का लक्ष्य दिया गया है उन्होंने कहा कल से गांव-गांव संपर्क किया जाएगा।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी व बृजपाल प्रजापति व आरिफ गाजी और सुरेश दीवान जी साबिर हुसैन सभी से गांव में घूमने का ट्रैक्टरों का लक्ष्य दिया गया है। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा इस बार शहर में ट्रैक्टर की अच्छी परेड निकली जाएगी। इधर जिले की वरिष्ठ उपाध्यक्ष

पंडित रामकुमार शर्मा भी ट्रैक्टर परेड की सफलता के तन मन से जुटे हुए हैं। उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना वह मंडल के सचिव पप्पू यादव पूर्व प्रधान जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व जोगिंदर सिंह व पंडित रामकुमार शर्मा यह सभी जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।






