इस्लामनगर। कस्बा के टंकी रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित हुआ। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने परीक्षा फल रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों तथा उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

रिपोर्ट रंजीत कुमार

You missed