बदायूं। कछला के द गंगा एकेडमी स्कूल में हरक्यूलिस बीएसए आईटी साइकिल ऑफ़ इंडिया के को साइकिल को ग्रीन कार्यक्रम के तहत एक स्लो साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में कछला चौकी प्रभारी कपिल कुमार, चेयरमैन दिलीप कुमार, डायरेक्टर कीर्ति आहुजा और कृष्णा भल्ला, प्रिंसिपल विनोद कुमार, खन्ना साइकिल उझानी के डायरेक्टर सनी सचदेवा और टीआई साइकिल्स के एरिया मैनेजर रविकांत गुप्ता उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।प्रथम पुरस्कार:कौशल सक्सेना द्वितीय पुरस्कार: उत्कर्ष तृतीय पुरस्कार: पंकज
हरक्यूलिस टीम की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को हरक्यूलिस साइकिल उपहार में दी गई, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से “गो ग्रीन गो साइकिल ” के संदेश को आगे बढ़ाया गया और बच्चों को साइकिल के प्रति जागरूक किया गया।
