खैरथल-तिजारा 12 जून जिला कलक्टर पदेन जिला परियोजना समन्वयक इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार योजना जिला खैरथल-तिजारा डाॅ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार की जिला स्तरीय समन्वय कमेटी की बैठक का आयोजन जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में किया गया। बैठक में नगर परिषद खैरथल आयुक्त श्याम बिहारी गोयल, नगर परिषद भिवाड़ी आयुक्त रामकिशोर मेहता, नगर परिषद आयुक्त तिजारा, नगर परिषद आयुक्त भिवाड़ी सहित चारों नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण पर कार्य कर सर्वेक्षण में अपनी स्थिति को पूर्व से बेहतर करने की निर्देश दिए। उन्होंने दृश्य स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण विजन को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों को अपने क्षेत्र में अंडर टू वेस्ट पार्क बनाने साथ ही लोगों को जागरूक करने हेतु स्वच्छता कैंपेन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों द्वारा लिए गए जोहड़ कार्यं की समीक्षा कर कार्यों को आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों को जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पूरे जिले में चिन्हित जगह पर एक प्रकार की राजस्थानी कल्चर एवं फॉरेस्ट थीम पर आधारित पेंटिंग्स एवं रंग रोगन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थान, पार्क, श्मशान घाट रंग रोगन इत्यादि कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिल रही किस्तों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर संबंधित लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर मुकेश कुमार

You missed