बदायूं । जनपद न्यायाधीश विवेक संगल व जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी आपत्तिजनक वस्तु का मिलना प्रकाश में नहीं आया है।

रविवार को जनपद न्यायाधीश विवेक संगल व जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जेल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाकशाला, स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण भी किया। कारागार के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु का मिलना प्रकाश में नहीं आया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।