बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया जिसका लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री द्वारा जिला महिला अस्पताल में देखा गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से 15 वर्ष की लड़कियों लक्षित किया गया है।टीकाकरण अभियान में गार्डासिल-4 वैक्सीन की एक खुराक (सिंगल डोज) दी जाएगी, जो सर्वाइकल कैंसर पैदा करने वाले एचपीवी टाइप 16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है।

यह सुविधा निःशुल्क दी जाएगी यह टीका सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगी।अभियान की शुरुआत में यह 90 दिनों का सघन अभियान चलेगा, जिसके बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बना दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान “नारी शक्ति” को सशक्त बनाने और बेटियों के स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ शोभा अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मो. असलम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निरंजन सिंह, डॉ मो. तहसीन, डॉ पवन जायसी, डॉ गौस मोहम्मद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुधा सोलंकी, एवं थर्मेंद्र कुमार, उमेश राठौर अभय प्रताप सिंह, संजीव एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।