मुख्यमंत्री योगी के समक्ष बरेली मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, जोगिन्दर सिंह द्वारा नाथ नगरी बरेली में प्रस्तावित नाथ काॅरिडोर एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यो का प्रस्तुतीकरण किया….


नाथ काॅरिडोर:-बरेली शहर में स्थित पौराणिक 7 नाथ मंदिरों अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपति नाथ, बनखण्डी नाथ, त्रिवटी नाथ को आपस में जोड़ते हुए नाथ काॅरीडोर का निर्माण करने एवं इसके अन्तर्गत आने वाले प्रमुख चैराहों का विकास करने, सूचना पट्टीका का निर्माण करने एवं नाथ मंदिरों के सौन्दर्यीकरण करने की योजना का प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ ही सातों मंदिरों के प्रवेश द्वार के निर्माण का डिजाइन प्रस्तुत किया। प्रथम चरण में अलखनाथ मंदिर के विकास एवं जीर्णोद्धार की योजना का भी प्रस्तुतीकरण किया। अलखनाथ मंदिर के पहुॅच मार्ग के विकास के साथ-साथ दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु बच्चो,जन सुविधाए एवं पेयजल सुविधा,जूता, चप्पल रखने हेतु स्टैण्ड, पूजन एवं अन्य सामग्री के विक्रय हेतु स्टाॅल का निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था करना प्रस्तावित है। साथ ही भण्डारे हेतु भण्डारा स्थल, गायों के रहने हेतु शैड का निर्माण एवं इसके खुले हुए क्षेत्र में पार्क के विकास कार्य के साथ-साथ इसमें चल रही नदीं पर घाट का निर्माण की योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ-साथ अन्दर के मंदिर का विकास करते हुए अलखनाथ काॅरिडोर के निर्माण की योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।
रामगंगा रिवर फ्रन्ट पर 17 एकड़ भूमि में प्रस्तावित नाथ वाटिका, बदायूॅ रोड पर बरेली विकास प्राधिकरण की नाथ धाम आवासीय योजना, रामगंगा नगर आवासीय योजना में विकसित हो रही रामायण वाटिका एवं विभिन्न मुख्य मार्गो के चैड़ीकरण के विकास कार्यो का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।
उपरोक्त प्रस्ुतीकरण के उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि नाथ नगरी काॅरिडोर की डी0पी0आर0 पर्यटन विभाग को शीघ्र प्रस्तुत की जाये एवं प्रथम चरण में अलखनाथ मंदिर एवं धोपेश्वर नाथ मंदिर का विकास कार्य एवं काॅरिडोर निर्माण शीघ्र कराया जाये। साथ ही निर्देशित किया गया कि बरेली के विकास कार्यो को इस रूप में किया जाये कि जिससे बरेली की पहचान नाथ नगरी के रूप में हो एवं बरेली में विभिन्न प्रवेश बिन्दुओं पर नाथ द्वारों का निर्माण किया जाये एवं उसका नामकरण भोेले नाथ के विभिन्न नामों पर करा जाये, जिससे नाथ नगरी की पहचान सुनिश्चित हो। दर्शनार्थियों के लिए सातों मंदिरों की परिक्रमा हेतु इलैक्ट्रिानिक वाहनों का संचालन किया जाये। मुख्यमंत्री द्वारा बरेली विकास प्राधिकरण के कार्यो की प्रशंसा की गयी।

मुख्यमंत्री ने ली खाद एवं रसद विभाग की मीटिंग बरेली मंडल की कमिश्नर व RFC जोगिंदर सिंह रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उ0प्र0 खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव,वीना कुमारी मीना द्वारा प्रथमवार सम्पूर्ण प्रदेश में एकीकृत व समरूप उचित दर की दुकान एवं जनसुविधा केन्द्र (अन्नापूर्णा) के विकास का प्रस्तुतीकरण किया गया। उपरोक्त प्रस्तुतीकरण में खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू, बरेली मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं बरेली मण्डल के सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक, बरेली सम्भाग, बरेली जोगिन्दर सिंह उपस्थित रहे:-

  1. अन्नपूर्णा के प्रस्तावित डिजाइन का माॅडल प्रस्तुत करते हुए बताया कि दुकान में कुल 52 वर्गमी0 आच्छादित क्षेत्रफल होगा और दुकान के सामने 04 फिट चैड़ा बरामदा/प्रतीक्षा शेड होगा। उपरोक्त माॅडल दुकान के एक भाग में उचित दर की दुकान होगी जिसमें खाद्यान्न सफाई से रखे जाने की व्यवस्था भी होगी। इस दुकान मंे लगभग 400 कट्टे खाद्यान्न एक साथ भण्डारित किया जा सकेगा।
  2. माॅडल दुकान के दूसरे भाग में जन सुविधा केन्द्र एवं जनरल स्टोर का संचालन किया जायेगा। दुकान मंे ई-पाॅश मशीन का भी प्राविधान किया गया है। उपरोक्त दुकान से जन मानस को निम्नलिखित सुविधाएॅ प्राप्त होगी।
    ऽ आय, जाति, जन्म, निवास प्रमाण-पत्र, आधार, पेंशन व अन्य सेवाएॅ आदि।
    ऽ जनरल स्टोर।
    ऽ विभिन्न प्रकार के बिल जमा किये जाने की व्यवस्था।
    ऽ 5 किलो एलपीजी सिलेंडर।
    ऽ ई-स्टाम्प विक्रय।
    ऽ माइक्रो एटीएम।
    ऽ पीएम वानी वाई-फाई।
    ऽ अग्निशमन यंत्र।
    ऽ ंबी.सी. सखी का संचालन।
    उपरोक्त प्रोजेक्ट के विकास से पूरे प्रदेश में विभाग की छवि को जनमानस तक समरूपता से पहुॅचानें के लिए एवं सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उपलब्ध कराया जा रहा खाद्यान्न सार्वजनिक स्थल से भेदभाव व गुटबाजी से परे आम जन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित होगा।
  3. अन्नपूर्णा के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बरेली मण्डल में 52 दुकानें निर्माणाधीन है एवं इसका निर्माण मनरेगा के लगभग 650 कार्यदिवस में पूर्ण होगा।
    उपरोक्त प्रस्तुतीकरण पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि इसका निर्माण प्रदेश स्तर पर पंचायत भवनों के परिसर में कराया जाये, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था बनी रहे। मुख्यमंत्री जी द्वारा निदेश दिया गया कि जनरल स्टोर में रोजमर्रा की जरूरत हेतु लगभग 40 प्रकार के समान जनमानस को उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित किया जाये एवं अन्य प्रस्तावित सुविधाएॅ व्यवस्थित रूप से संचालित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये एवं सप्ताह में एक बार ग्राम सभा द्वारा बैठक का आयोजन भी करने के निर्देश दिये गये। मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बरेली मण्डल बरेली के ब्लाकों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा की प्रशंसा की गयी।
Хотите узнать лайфхаки для повседневной жизни, научиться готовить вкусные блюда или получить полезные советы по огородничеству? Тогда добро пожаловать на наш сайт! Здесь вы найдете множество интересных статей, советов и рецептов, которые сделают вашу жизнь проще и приятнее. Погрузитесь в мир кулинарии, лайфхаков и секретов огородничества вместе с нами! Mnoho německých bytů bez kuchyně: Jak jsem zachránil sad před monilií a znovu Jak si vybíráme ty, kteří si nevybírají nás: Jednoduché způsoby odstranění plastelíny z oděvů Lidi osleplo na jedno oko po Jak zajistit vysoký výnos Jak správně namočit semínka Bylinný koktejl pro rychlý start sklizně: tipy a recepty Tajemství klidného spánku vaší zahrady a důležitost podzimního Jak efektivně porazit slimáky na pozemku Jednoduchá metoda, Jak jarní osvěžení mravenců může změnit vaši Nevyhazujte zaschlé vlhčené ubrousky, oživte je levně a snadno Dopravní pás čerstvých vitaminů na vašem parapetu za Co se stane, když psa Tajemství bujného kvetení krokusů ve stinných oblastech Raselinové květináče ničí vaše sazenice rajčat, co dělat? Zkušeny zahradník Mýtus o prosperitě vína byl vyvrácen: co to Jak jarní sestřih promění Jak nezničit sazenice v rašelinových květináčích a získat brzkou Červená nebo zelená paprika? Proč nemůžete vařit cibuli Skryté nebezpečí v Zapomenutý způsob pěstování hladké mrkve na těžké půdě Jak správně prořezávat hortenzie pro bohatý květ v roce 2026 Jak napravit vypadávání vaječníků pomocí Jak pěstovat Kvasnicový elixír: Zrození k Ideální krevní tlak: Jak a proč byl pojmenován a co Nový recept na dort z rozbitého skla Jednoduchý trik První ošetření zahrady po zimě: nejlepší čas a prostředky Jak správně prát tyl, aby Noční můry mohou Jak vrátit krátkozrakému člověku Jak přežít petunie na okenním parapetu při extrémních Růže pod korunami stromů: vegetační období bez poupata Melouny do 12 kg: Jaké ingredience přidat do mletého Hrozny po zimě: Jak zlepšit úrodu během jedné sezony Tajemství silného růstu sazenic: jak využít Jak jarní řez Jak zachránit ztuhlé Kouzlo soli Jak úspěšně oživit sazenice lobelky Nikdy neloupejte bílou kůru z pomeranče, je zdravější než si Хотите научиться готовить вкусные блюда и узнать полезные лайфхаки? Заходите на наш сайт! У нас вы найдете множество полезных статей про кулинарию, секреты ухода за огородом и многое другое. Обогатите свои знания и станьте настоящим мастером в кулинарии и садоводстве!