कुंवर गांव। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लिया में रात भर जमकर नृत्यकियों का डांस चला जहां बालाओं ने ‘चौधरी के दिल में उतर गई मैं’ गाने की पेशकश पर जमकर डांस किया जहां लोगों ने बालाओं पर जमकर 500 के नोट उड़ाए।
क्षेत्र के गांव बल्लिया में बाबर मियां पुत्र जहांगीर के घर पर मंगनी का प्रोग्राम था जिसमें बिना‌ अनुमति के बालाओं को बुलाया गया । और पूरी रात अलग अलग गानों की पेशकश पर जमकर ठुमके लगाए गए । जहां हल्का दरोगाओं व सिपाहियों की सरपरस्ती के चलते यह सब होता है । उनको कुछ पता ही नहीं रहता । कि उनके क्षेत्र में क्या हो रहा है गश्त नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जाती है । अभी 2 दिन पहले भी ग्राम कैली में भी रात भर लड़कियों को खूब नचाया गया । जहां डांस सूचना पर पहुंची पुलिस ने डांस को बंद करवा दिया । लेकिन आशिकी में चूर लोग नहीं माने और पुलिस के वापस आते ही फिर रात भर ठुमके लगवाते रहे । उनको पुलिस का कोई डर नहीं था । पुलिस की चेतावनी भी हवा हवाई बनकर रह गई या तो पुलिस की सरपरस्ती में होता रहा पूरी रात डांस या क्षेत्र में पुलिस का जनता के बीच नहीं रहा डर ।
इस संबंध में हल्का दरोगा रवि शंकर यादव का कहना है कि मैं छुट्टी पर हूं इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्टर – तेजेन्द्र सागर

You missed