जनपद बदायूँ में नियुक्त श्री हृदय शंकर उपाध्याय, इन्सपेक्टर (सीए) को ‘’राष्ट्रपति पुलिस पदक’’ से सम्मानित किये जाने के सम्बन्ध में ।

दिनांक 26-01-2021 को 72वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सराहनीय व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा श्री हृदय शंकर उपाध्याय, पुलिस इन्सपेक्टर जो कि वर्तमान में जनपद बदायूं में सी0ए0 के पद पर कार्यरत हैं, को ‘’राष्ट्रपति पुलिस पदक" से सम्मानित किया गया है । इससे पूर्व उनकी सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2014 में "सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह" व स्वतंत्रता दिवस 2020 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक  से भी सम्मानित किया जा चुका है । जनपद बदायूं में श्री उपाध्याय दिनांक 06-07-2018 से नियुक्त है ।  

सोशल मीडिया सैल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
जनपद बदायूँ

You missed