बदायूँ।बदायूँ मेरठ पर हाईबे स्थित महाबा नदी के पुल पर गन्ने से भरी एक ओबर लोड ट्राली पलटने से यातायात ठप हो गया और पुल के दोनों तरफ लगभग दो किलोमीटर लम्बा जाम लग गया सूचना पर पहुँची जरीफनगर पुलिस ने बामुश्किल ट्राली को सीधा कराकर जाम खुलबाया मंगलबार की सुबह लगभग दस बजे एक गन्ने से भरी ओबरलोड ट्राली गन्ना लेकर बिसौली जा रही थी जो कि उस्मानपुर स्थित महाबा नदी पुल के पास पलट गयी ट्राली पलटने से गन्ना रोड पर बिखर गया और आबागमन बाधित हो गया देखते ही देखते पुल के दोनों ओर लगभग दो किलो मी तक छोटे बडे वाहनों का जाम लग गया इधर उस्मानपुर की स्थानीय बाजार होने से किसानों को भी जाम से जूझना पडा लाही लैटा से भरे किसानों के डनलप व ट्रैक्टर ट्राली भी जाम में फंसे रहे जिससे बह समय से बाजार नही पहुँच सके पुल पर जाम लगे होने की सूचना पर जरीफनगर पुलिस भी पहुँच गयी और ट्रैक्टर द्वारा पलटी ट्राली को बामुश्किल सीधा कराया बहीं छोटे वाहनों को पुल के नीचे कच्चे रास्ते से निकालना पडा जबकि ट्रक बस व रोडबेज लम्बी कतारों में खडी नजर आयी ।

You missed