दातागंज । दातागंज के बसेला गांव में वैक्सीन लगाने वाली टीम के साथ की गई अभद्रता आज बसेरा गांव में जब टीकाकरण की टीम पहुंची और उन्होंने वैक्सीन लगाना शुरू किया इसी बीच गांव के ही कुछ खुराफाती तत्वों ने आकर एएनएम शगुन रानी एवं मनीषा के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी उन्होंने विरोध किया तो उनके रजिस्टर फाड़ दिए इसकी सूचना एमओआईसी को दी एमओआईसी वसीम तुरंत मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही एस आई उपदेश कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन वह लोग वहां से फरार हो गए।
दातागंज से मोंटी गुप्ता की रिपोर्ट।


