कुंवरगांव संवाददाता तेजेन्द्र सागर

कुंवरगांव ।आज दिन सोमवार को विकास खण्ड सलारपुर क्षेत्र के समस्त रोजगार सेवकों ने ब्लाक परिसर में पंचायत साहयक भर्ती के शासन आदेश की प्रतिलिपियां जलाकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया । जहां ब्लाक परिसर में इकट्ठे समस्त रोजगार सेवकों ने बताया कि सभी रोजगार लगभग 14 वर्ष से कार्य कर रहे हैं ।वह ग्राम पंचायत के सभी कार्य बहुत ही लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहे हैं । इसलिए सभी रोजगार सेवकों ने मांग की है कि पंचायत साहयक की भर्ती न करते हुए रोजगार सेवकों का समायोजन किया जाना चाहिए । और जो पद खाली रहे उस पर सरकार को नई भर्ती करना चाहिए।इस मौके क्षेत्र के अनमोल सागर , दिनेश कुमार, उपदेश कुमार, हरेंद्र, नेत्रपाल, सुधीर, राजकुमार, जसवंत,नवाव , प्रेमपाल ,कुवरजीलाल ,आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे ।

You missed