कुंवरगांव । थाना बिनावर क्षेत्र के गांव नदौलिया निवासी ममता यादव पत्नी स्वर्गीय धर्मपाल यादव ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि उनके गांव दलित युवक छोटेलाल पुत्र नन्हेंलाल प्रतिदिन शराब पीकर गंदी गंदी गालियां देता है टोकने पर परिवार वालों के खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र देकर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लगवाने की धमकी देता है ।

घटना वृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे की है जहां छोटे लाल ममता के घर के सामने शराब के नशे में गंदी गंदी गालियां देते हुए जा रहा था तभी ममता के परिवार वालों और मुहल्ले वालों ने गालियां देने का विरोध किया तभी छोटेलाल झूठा मुकदमा लगवाने की धमकी देने लगा इससे पहले छोटेलाल ममता के पुत्र शिवधीर के खिलाफ अपनी पत्नी नीतू ने थाने में झूठा शिकायती पत्र दिया था ।जिसका गांव के ही चंद भले लोगों ने थानाध्यक्ष बिनावर के समक्ष फैसला लिखकर दे दिया था लेकिन छोटेलाल द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा । उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच कर युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है

You missed