मोदी जी के संवाद से मिली नई ऊर्जा : अनुज महेश्वरी
सहसवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 140वें संस्करण को रविवार को सहसवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ सुना।
113 विधानसभा सहसवान के नगर मंडल के अकबराबाद शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 362, मोहल्ला जहांगीराबाद में नगर मंडल महामंत्री दीपक कुमार के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज महेश्वरी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों से संवाद करते हुए संगठन की शक्ति, समाज सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संवाद को सुनकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा का संचार हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज महेश्वरी ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा का संकल्प है। प्रधानमंत्री जी के विचारों से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और राष्ट्रसेवा का संकल्प ही भाजपा की पहचान है।
कार्यक्रम में नगर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।