
बदायूं :- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मविजय गंगवार रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए धर्म विजय गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर महात्मा गांधी जी की जयंती (02 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत युवा मोर्चा विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करेगा।

उन्होंने बताया भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 17 सितम्बर को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 150 यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पश्चात सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

बैठक का संचालन करते हुए युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवम् शंखधार ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव हेतु पंजीकरण 25 सितम्बर तक किए जाएंगे।


