Oplus_131072

सहसवान (बदायूं) – सहसवान पुलिस की रात्रि गश्त और सतर्कता के चलते बिसौली बस स्टैंड पर एक बड़ी चोरी की वारदात होने से बच गई।

बीती रात अज्ञात चोरों ने बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस की बैटरी चुराने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता और आवाजाही के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और भागने पर मजबूर हो गए।

वहीं बिसौली बस स्टैंड के पास खोखे में लगी एक मोबाइल शॉप में चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है।

इस मामले में कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित दुकान स्वामी अरमान द्वारा कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से पीड़ित के साथ है।

कोतवाल साहब का बयान –
“हमें अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही पीड़ित तहरीर लेकर आएगा, तुरंत FIR दर्ज कर टीम लगाकर चोरों की तलाश शुरू की जाएगी। बिसौली बस स्टैंड क्षेत्र में रात्रि गश्त और बढ़ा दी गई है, अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

कोतवाल साहब के इस त्वरित आश्वासन के बाद स्थानीय दुकानदारों और बस ऑपरेटरों ने पुलिस की कार्यशैली पर संतोष जताया है।

You missed