बदायूॅं। वाराणसी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह उड़ान के वार्षिकोत्सव में बदायूॅं के साहित्यकार व शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ को उड़ान साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी के ख्याति प्राप्त लेखक एवं संगीतकार पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त परम आदरणीय आचार्य राजेश्वर जी, विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर आकाश रहे। मंच संचालन विद्वान छन्दाचार्य श्री मनोज शुक्ल मनुज’ जी ने किया जी ने किया।
आचार्य राजेश्वर जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कवि समाज का आईना होता है। उसे बिना किसी पक्षपात के साहित्यक धर्म का निर्वाह करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उड़ान प्रमुख आ. सरोज सिंह ‘परिहार’ द्वारा की गई। इस अवसर पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से पधारे साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया। राजवीर सिंह ‘तरंग’ की रचना को मंच व दर्शकों के द्वारा खूब सराहा गया।
“गर्दिशों में भी पाल लेती है।
कोई रस्ता निकाल लेती है।
जब भी आता है कष्ट बच्चों पर,
माॅं सभी को संभाल लेती है।”
इस उपलब्धि पर बदायूॅं जनपद के अनेक शिक्षकों व साहित्यकारों ने उन्हें बधाईयाॅं व शुभकामनाऍं प्रेषित की।