
रिपोर्ट/आलोक गुप्ता
‘कोतवाली से साइबर थाने भेजे गए धनंजय पांडेय’, राजीव कुमार सिंह संभालेंगे शहर की कमान- कुंवर बहादुर सिंह और संतोष कुमार का भी 49 दिन में ट्रांसफर
*बरेली, SSP अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल कर दिया है। एक झटके में 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए। सबसे ज्यादा चर्चा शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के ट्रांसफर की हो रही है। उन्हें सिर्फ 49 दिन में ही कोतवाली से हटाकर साइबर थाने का प्रभारी बना दिया गया। धनंजय पांडेय को 4 अप्रैल 2026 को बारादरी से कोतवाली लाया गया था। इससे पहले वह इज्जतनगर और फतेहगंज पश्चिमी थानों के इंचार्ज भी रह चुके हैं। अब उनकी जगह भोजीपुरा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को शहर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
’49 दिन वाले फॉर्मूले में फंसे 3 इंस्पेक्टर’
इस तबादला लिस्ट में 3 अफसर ऐसे हैं जो अपनी कुर्सी पर 49 दिन भी नहीं टिक पाए। कुंवर बहादुर सिंह को 4 अप्रैल को आंवला से साइबर थाना भेजा गया था, अब उन्हें साइबर से हटाकर भोजीपुरा थाने का चार्ज दिया गया है। वहीं उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को 4 अप्रैल को AHTU से किला थाना भेजा गया था, अब 49 दिन बाद ही उन्हें किला से आंवला थाने का प्रभारी बना दिया गया।
‘किसको कहां मिली तैनाती: पूरी लिस्ट’
- अचल कुमार – रिजर्व पुलिस लाइन से किला थाने के नए प्रभारी बने
- राजकुमार सिंह – शीशगढ़ अपराध निरीक्षक से फतेहगंज पूर्वी के इंचार्ज
- संतोष कुमार – फतेहगंज पूर्वी से हाफिजगंज थाने भेजे गए
- प्रवीण कुमार सोलंकी – हाफिजगंज से शिकायत प्रकोष्ठ/IGRS सेल प्रभारी
- रवि कुमार – IGRS सेल से मीरगंज थाने की कमान
- संजय तोमर – मीरगंज से सर्विलांस सेल प्रभारी, पहले बहेड़ी में थे तैनात
- प्रयागराज सिंह – फतेहगंज पश्चिमी से हटाकर बहेड़ी थाने के SSI बनाए गए
‘SSP अनुराग आर्य का साफ मैसेज- ढिलाई बर्दाश्त नहीं’
जून 2024 से बरेली की कमान संभाल रहे SSP अनुराग आर्य की सख्ती फिर दिखी है। जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और परफॉर्मेंस के आधार पर लगातार तबादले हो रहे हैं। जहां ढिलाई मिली, वहां तुरंत एक्शन। 49 दिन में हुए ये तबादले इसी सख्ती का नतीजा हैं। SSP का संदेश साफ है- जिले में वही टिकेगा जिसका काम दमदार होगा।