
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनीतिक की मासिक पंचायत में जसवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुई।जिसका संचालन हरीश सिंह पटेल ने किया। किसानों और मजदूर की समस्याओं को लेकर पंचायत की कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा दातागंज क्रॉसिंग पर अंडरपास बन रहा है जिसका किसान यूनियन ने विरोध

किया। जिससे उन्होंने ने कहा क्षेत्र के गन्ना किसानों को बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो रही है गन्ने से भरे ट्राला निकल नहीं पाएंगे। यह सड़क दातागंज से होते हुए लखनऊ तक की दूरी तय करती हैं भूसा के भरे हुए ट्रक का आना जाना लगा रहता हैं अंडरपास से नहीं निकल पाएंगे अंडरपास बनने से एक दर्जन गांवों को नुकसान हो रहा है वेला रायपुर, गुलड़िया, लखनपुर, सोबरनपुर, माझिया, नगला शर्की आदि के हजारों गन्ना किसानों को भारी नुकसान होगा।

जिलाधिकारी से गन्ना किसानों एवं किसानों के माल भरे ट्रैकों को आने-जाने का ध्यान में रखते हुए कोई वैकल्पिक समाधान निकाले जिससे गन्ना किसान व बड़े व्यापारियों को नुकसान ना हो सके।
उन्होंने आरोप लगाया है कि तहसील सदर में तीन सप्लाई इंस्पेक्टर तैनात हैं और 5 से 8 प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर लड़के लगा रखे हैं जिससे इंस्पेक्टर और प्राइवेट लड़कों की मिलीभगत से अवैध उगाई की जा रही है पहले जैसी लूट फिर चालू कर दी है बिना पैसा लिए राशन कार्ड नहीं बनाते लूट का धंधा शीघ्र बंद होना चाहिए। यूनियन ऐसे लोगों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी उन्होंने उझानी और वजीरगंज मंडी में मंडी सचिव की सह पर आढ़ती किसानों को लूट रहे है। चौधरी

जसवीर सिंह ने कहा कि सरकारी बीज भंडार बिनावर पर तैनात प्रभारी चरण सिंह यादव हैं उन्हें इस गोदाम पर 10 से 15 वर्ष हो गए उनके भ्रष्टाचार की जडे पाताल लोक पहुंच गई हैं बिनावर और उसके आसपास उनके चाहने वाले दलाल हैं उन्हीं को फ्री किट और पेमेंट का बीज मिलता है बाकी 70 ग्रामों के लोगों को पता ही नहीं चलता की बीज कब आया कब बट गया तब तक पूरे बीज की लूट हो जाती है और पता करने पर यह जवाब मिलता है कि बीज बट गया और जिस बीज को कोई नहीं लेता है उसे मशीन के द्वारा
गांव-गांव जाकर अंगूठा लगवा कर माल बेच दिया जाता है बिनावर बीज गोदाम प्रभारी चरण सिंह यादव को हटाने की मांग की है।

उन्होंने चकबंदी कार्यालय में एक भी कुर्सी साबूत नहीं है जिस पर किसान बैठकर अपनी समस्या को बता सके बुजुर्गों को खड़े-खड़े चक्कर आने लगते हैं इसलिए कुर्सी जरूरी है। प्रताप सिंह, हरीश सिंह, हरबंस पटेल, मुनेंद्र सिंह, कलेक्टर सिंह, रजत प्रजापति, सूरजपाल सिंह, राजपाल सिंह, जमुना सिंह, पूनम गुप्ता, कमल गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, बबलू यादव, सर्वेंद्र यादव, अशोक कुमार, रामेंद्र यादव,रविंद्र सिंह, द्वारकेश सिंह, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद यामीन, पप्पू मौर्य ,अवधेश गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, अश्वनी पटेल, नवीन अंसारी आदि मौजूद रहे।







