बदायूं। श्रीरामदूत संकट मोचन बालाजी दरबार सम्राट अशोक नगर में बालाजी महाराज का जन्मोत्सव हर साल की भांति चैत्र पूर्णिमा गुरुवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा दरबार से लेकर कचहरी रोड, जिला पंचायत चित्रांश नगर, बालाजी दरबार अशोक सम्राट
नगर में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। मोहल्ला चित्रांश नगर में भक्तों के लिए बड़ी श्रद्धा के साथ शीतल पेय बांटा।

जिसमें महंत पुष्पेंद्रपुरी महाराज ने श्री बालाजी दरबार में बालाजी कमेटी के द्वारा रूह के इत्र से स्नान करवा कर गुलाब, चंपा, चमेली सहित अनेक प्रकार के फूलों से बने गजरों से बाबा को सजाया गया। सुबह से लेकर शाम तक हनुमान महायज्ञ में लोक कल्याण के लिए भक्तों ने आहुतियां दी और छप्पन भोग लगा कर भक्तों ने आरती संपन होने के बाद बालाजी दरबार में केक काटा गया।

रंग-बिरंगे गुबारों से दरबार को सजाया गया और बालाजी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बालाजी दरबार में मनाया गया। कलश यात्रा कार्यक्रम में
श्री राम दूत संकट मोचन बालाजी दरबार में श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष में निकल गई मंगल कलश यात्रा पूज्य पुष्पेंद्रपुरी महाराज ,उप महंत गिरधर दास राम गोस्वामी एवं नारायण दास गोस्वामी,ज्ञानेंद्र गोस्वामी, अर्जुन गोस्वामी
सम्मिलित रहे।