एरीज एग्रो ने 56वां स्थापना दिवस मनायाः वजीरगंज में विकलांग बच्चों को भोजन, कंबल वितरित किए एरीज एग्रो लिमिटिड कंपनी मुंबई ने अपना 56वां स्थापना दिवस बदायूं जिले के वजीरगंज स्थित विकलांग कल्याण सेवा समिति में मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने बेसहारा और गरीब बच्चों के बीच केक काटा, उन्हें भोजन कराया और कंबल वितरित किए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के संरक्षक और सहयोगियों ने भी दीप उत्सव में भाग लिया। इस दौरान बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। विकलांग आश्रम वजीरगंज के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने एरीज एग्रो लिमिटिड कंपनी मुंबई के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एच सी जोशी, सतीश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, भानु प्रकाश सिंह, वेदप्रकाश, अमन शंख धार, ओमवीर पटेल, आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार, चंचल कुमार, विनोद कुमार, सर्वेश उपाध्याय, दीपक पाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।