बदायूँ।जिले के थाना जरीफनगर की दहगवा चौकी पर तैनात दरोगा व दलाल ऋषिपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह समसपुर कुवरी थाना जरीफनगर को किया गिरफ्तार

शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के सहयोग से ट्रैप टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी व टीम सदस्य के साथ अभियुक्त उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पुत्र विजयपाल संप्रति उपनिरीक्षक थाना जरीफनगर को व दलाल ऋषिपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह समसपुर कुवरी को उत्कोच के रूप में बीस हजार रुपए

लेते हुए चौकी दहगवां थाना जरीफनगर के पास से दोपहर 1:56 बजे रंगे हाथ पकड़ लिया शिकायत कर्ता प्रेमपाल पुत्र लीलाधर के विरुद्ध पंजीकृत झूठे मुकद्दमा संख्या 10/24 धारा 323/504/506 मुकदमें में अंतिम रिर्पोट लगाए जानें के एवज में रूपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर बदायूं पर उचित धाराओं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди