धन्वंतरि डाक्टर्स एसोसिएशन (रजि०) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के समस्त BAMS चिकित्सकों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान यह जानकारी अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता द्वारा दी गई कि आयुर्वेद क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व में 1 वर्ष के लिए होने वाला पंजीकरण अब 5 वर्ष के लिए सुनिश्चित कराया गया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से संभव हो पाई है। इस सराहनीय कार्य के लिए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा विधायक का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, विधायक के अथक प्रयासों से बदायूं नगर पालिका को “स्मार्ट नगर पालिका” का दर्जा भी प्राप्त हुआ है, जो जनपद के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संघ के पदाधिकारियों डॉक्टर सचिन गुप्ता,डा गोपाल वैश्य एवं डा वैभव गुप्ता के द्वारा विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।
अंत में विधायक द्वारा समस्त उपस्थित डाक्टर्स को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डी.के. सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कश्यप, संरक्षक डॉ. हसीन, डॉ. अरविंद सक्सेना, संरक्षक डॉ. प्रमोद गुप्ता, संरक्षक डॉ. राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. भीकम सिंह, महासचिव डॉ. सचिन गुप्ता, सचिव डॉ. गोपाल वैश्य, कोषाध्यक्ष डॉ वैभव गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष डॉ. इश्तियाक, सह उपाध्यक्ष डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. विकास प्रजापति, डॉ. धीरेंद्र सिंह यादव, डॉ. फैजान अली, डॉ. विकास पाल, डॉ. सौरभ राठौर, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. वीरेश उपाध्याय, डॉ. अमरदीप सक्सेना, डॉ आशीष सारस्वत, डॉ. अभिषेक सैनी, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अनुभव ठाकुर, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. तोशेंद्र सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. गौतम महेश्वरी, डॉ. सौरभ महेश्वरी, डॉ. उपदेश, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. विशाल चंद्र, डॉ. मोहम्मद तालिब, डॉ. गुलाम मुस्तफा, डॉ. अंबुज मौर्य आदि उपस्थित रहे।