सहसवान। बताते चलें की आबकारी आयुक्त द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद बदायूँ में अवैद्ध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग की टीम द्वारा 28 जुलाई की रात्रि 10.30 बजे से रात्रि 2.00 बजे तक जनपद बदायूँ सहसवान तहसील के जरीफनगर क्षेत्र दिल्ली से बदायूँ आने वाले या होकर गुजरने वाले सार्वजनिक एवम प्राइवेट वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान 04 व्यक्तियों के पास से 02 से 04 तक दिल्ली हेतु अनुमन्य विदेशी मदिरा/बियर की बरामदगी की गई।

चेकिंग के दौरान दिल्ली मे बिक्री हेतु अनुमन्य विदेशी मदिरा की कुल 20 बोतले बरामद की गई। कुल 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद

You missed