सम्भल। जिलाधिकारी मनीष बंसल व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा क्लैक्ट्रैट सभागार बहजोई में दिनांक 13 मई को नगर निकाय चुनाव 2023 की मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी तथा मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं व तैयारियो का जायजा लिया गया एवं मतगणना को शान्ति पूर्वक व सुरक्षा के बीच सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सम्भल अपर जिलाधिकारी सम्भल अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल समस्त उपजिलाधिकारीगण व समस्त क्षेत्राधिकारी गण आदि अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक

You missed