सहसबान- पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी ने शासन द्वारा नामित सभासद अवढ़र शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, सचिन शर्मा, मदन लाल शाक्य और सीमा सक्सेना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व नामित सदस्यों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, अब्दुल फरीद खां, मोहम्मद इशाक, कमर जमशेद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, सुभाष गौड, पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, दीक्षा माहेश्वरी, अतुल सक्सेना, अम्बरीष वर्मा, दीपक माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, जयंत शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, पुत्तन आजाद, सौरभ वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।