बिल्सी (बदायूं)- भू देवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज बिल्सी में रेडक्रास सोसायटी बदायूं की ओर से जादू दिखाया गया। जिसने बालक बालिकाओं का मन मोह लिया।
कालेज में जादूगर राजेश कुमार भारती ने जादू दिखाकर बालक बालिकाओं को अच्छा मार्ग दिखाने का प्रयास किया। इसमें भारती द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के जादू दिखाए गए। इसके साथ ही समाज में फैली कुरीतियों पर प्रकाश डाला और जादू के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, नशे से मुक्त रहो , नैतिक मूल्यों को बढ़ावा , जनसंख्या नियंत्रण,तनाव प्रबंध तथा स्वच्छता,का संदेश दिया और बालक बालिकाओं का मनोरंजन भी किया। जादू के आकर्षण ने बालक बालिकाओं को सम्मोहित कर लिया बच्चों ने खूब तालियां बजाईं।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यालय में जादूगर का कार्यक्रम एक मनोरंजक और ज्ञानवर्धक आयोजन होता है, जिसमें जादूगर अपने हैरतअंगेज करतबों (जैसे चीज़ों को गायब करना, नोटों की बारिश, कार्ड ट्रिक्स) से छात्रों और शिक्षकों का मन मोह लेते हैं, जिससे बच्चों में जिज्ञासा बढ़ती है और उन्हें विज्ञान व रचनात्मकता का संदेश मिलता है ।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा,जय प्रकाश शाक्य ,सुनील कुमार,गीता रानी , तबस्सुम खान, माधुरी शाकी, आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
