सहसवान में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जहांगीराबाद चौराहे के पास एक बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सहसवान पहुंचाया।

यह घटना बदायूं डिपो की बस (U.P 78 J N9536) द्वारा हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों की पहचान अनुज पुत्र हेमराज (मोहल्ला जहांगीराबाद), रतन पुत्र द्वारकी (मोहल्ला अकबराबाद), चोप सिंह पुत्र रामसिंह (मोहल्ला अकबराबाद), राज कपूर पुत्र वंशी (मोहल्ला अकबराबाद) और टिंकू पुत्र रमेश (मोहल्ला नयागंज) के रूप में हुई है।

You missed