खैरथल ,राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा के नेतृत्व में खैरथल तिजारा के अति जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सोपा।

ज्ञापन में शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालय में 1997 से लेकर आज तक रोस्टर रजिस्टर संधारण करने,अनुसूचित जाति, जनजाति ,ओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़ाई जाने ,तृतीय श्रेणी के डीपीसी शीघ्र करने, वाइस प्रिंसिपल पद की दो सत्रों,व्याख्याता पद की तीन सत्रों , प्रधानाचार्य

पद की एक सत्र की डीपीसी को संपन्न करने ,वाइस प्रिंसिपल कैडर को पुन बहाल करने, स्थाई स्थानांतरण नीति बनाकर अभिलंब स्थानांतरण करने, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम निर्धारण समिति में एससी एसटी के अधिकारियों की नियुक्ति करने,

पाठ्यक्रम में एससी एसटी के महापुरुषों की जीवनी और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष एवं संविधान में उनके योगदान के बारे में उचित स्थान देने,कक्षा 5 की पाठ्यपुस्तक से हटाए गए आदिवासी वीरांगना कालीबाई के पाठ को पुन शामिल करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से पूर्ण मुक्त रखने ,

पातेय वेतन पर पद स्थापित प्रधानाध्यापक को नोशनल वरिष्ठता प्रदान करने, आरपीएससी भर्ती 2007-08 प्रबोधको सहित शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने, शिक्षा विभाग के कार्मिकों का 9, 18, 27 की बजाय 8, 16, 24 32 वर्ष की अवधि पर वित्तीय अपग्रेडेशन करने, सेवारत शिक्षक बीएड इंटर्नशिप अवधि को ड्यूटी मानकर शिक्षकों को नियमित वेतन भुगतान

करने,आरपीएससी व्याख्याता भर्ती में सामान्य ज्ञान की न्यूनतम अंक की बाध्यता हटाने ,विद्यालय के भौतिक विकास हेतु विधायक निधि की 50% राशि विद्यालय भवनों एवं विद्यालय विकास हेतु आवंटन करने, नव क्रमोन्नत विद्यालय में व्याख्याता के साथ समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनिवार्य हिंदी, अंग्रेजी व्याख्याता के पद सृजन करने सहित 14 मांगों का मांग पत्र सोपा गया।

इस अवसर पर रगबीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा, टिंकू कुमार ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़बास,राजेश कुमार गोठवाल ब्लॉक अध्यक्ष मुंडावर,चुन्नीलाल वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम,धर्मपाल तंवर ब्लॉक अध्यक्ष टपूकड़ा,प्रधानाचार्य रमेश चंद्र,अजीत सिंह जिला प्रवक्ता,सुरेश शास्त्री कार्यालय मंत्री,महेंद्र पाल,राजेश कुमार,तुलसीदास,हरिप्रसाद, विक्रम मीना,हरीराम मीणा जिला महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।