भिवाड़ी कहरानी औद्योगिक इलाके में ट्रक बना आग का गोला, बड़ा हादसा टला।

भिवाड़ी औद्योगिक शहर के कहरानी इलाके में गुरुवार दोपहर बाद उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लास्टिक की खाली बोतलों से लदा एक ट्रक देखते ही देखते आग का गोला बन गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक सड़क पर अचानक आए एक कर सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में ट्रक में आग लग गई और पलभर में लपटें आसमान छूने लगीं।

घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से तुरंत छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि आसपास का माहौल धुएं से भर गया और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही भिवाड़ी रीको फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 10 से 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया, वरना हादसा और बड़ा रूप ले सकता था।

हालांकि ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। औद्योगिक क्षेत्र में अचानक लगी इस आग ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे हादसों से बचने के लिए सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपाय और सख्त किए जाएं। की

इलाके में इस घटना को लेकर देर टॉकी चर्चा बनी रही और लोग राहत की सांस लेते नजर आए कि चालक की जान बच गई, वरना नजारा और भी भयावह हो सकता था।

Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.