बदायूं/
जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के ग्राम सरसई निवासी 37 वर्षीय विवाहित महिला पिंकी पत्नी शेर सिंह का आरोप है की रक्षाबंधन के त्योहार पर मायके बदायूं के ग्राम इस्माइलपुर थाना कादर चौक पहुंची जानकारी

के मुताबिक पिंकी 31 जुलाई 2025 के शाम को मायके पहुंचाने का आरोप लगाया हैं आरोप है कि रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के बाद 11 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12:00 बजे परिजनों ने उसे ससुराल वापस भेजने के लिए इस्माइलपुर से कादर चौक जाने वाले टेंपो पर बैठने का आरोप लगाया है उसके बाद वह ना तो

अपनी ससुराल ग्राम सरसों पहुंची और ना ही वह मायके के वापस पहुंची जानकारी के मुताबिक परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की लेकिन पिंकी का कोई सुराग न लग सका परिजनों ने थाना

कादर चौक में लिखित शिकायत देने का आरोप लगाया है उन्होंने बताया की उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई किंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है

पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया और डाक द्वारा भी भेजा था लेकिन न्याय न मिलने के कारण परिजनों ने अदालत की शरण में पहुंचकर शिकायत की परिजनों का कहना है की पिंकी को अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर

शारीरिक शोषण अथवा अवैध अंग प्रत्यारोपण जैसी घटना का शिकार बनाया जा सकता है परिजनों ने अदालत से गुहार लगाई है की घटना की निष्पक्ष विवेचना कराकर पिंकी को जिंदा अथवा मुर्दा बरामद कराया जाए

