Oplus_0

बदायूं।ब्लॉक अम्बियापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरगनपुर की गौशाला में 50 गाय कागजों में दर्ज है सूत्रों की माने तो इस गांव की गौशाला में 10-12 गाय मौजूद है उनकी भी हालत बेहद खराब है। हरगनपुर के ग्राम प्रधान की लापरवाही की वजह से गौशाला की गाय मरने के बाद सड़क पर फेंक दी जाती है।


जिले में कई जगह गोवंशों की दुर्दशा का सिलसिला बदसूरत जारी है शहर की नगर पालिका से लेकर गांव देहात तक की गौशालाओं में गोवंशों की मौत हो रही है। जिस पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे अधिकारी टाल मटोल करके खामोश हो जाते हैं और गोवंशों की दुर्दशा हो रही है।


पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत की गौशाला में प्रधान की हठधर्मिता की वजह से गौवंश को चारा भी नसीब नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से गौवंशों की मौत हो रही ग्राम पंचायत हरगनपुर की गौशाला में 50 गाय कागजों में दर्ज है स्थिति यह हैं कि गौशाला में 10-12 गाय मौजूद है

उनकी भी हालत बेहद खराब है ग्राम प्रधान गौवंशों को मरने के बाद सड़क पर फ़ेंक देता है। बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की दो दिन पूर्व गौवंशों की मौत हो गई थी बरसात के कारण ग्राम प्रधान अंतिम संस्कार नहीं कर पाया था आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


वहीं गौवंशों के अवशेष भी मिले हैं जबकि डीएम,सीडीओ,इसकी शिकायत भी की है उसके बावजूद भी कोई अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहा है ग्राम प्रधान प्रशासन की आंखों में धूलझोंक कर लाखों रुपए का सरकार को चूना लगा रहा है।जिसका खामियाजा बेजुबानों को झेलना पड़ रहा है।

Oplus_131072

You missed