आज लघु उद्योग भारती भिवाड़ी क्षेत्र की इकाइयों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य 19, 20 व 21 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली औद्योगिक प्रदर्शनी के बारे में कर्टन रेजर दिनांक 14 अगस्त 2025 को एमएसएमई सेंटर औद्योगिक क्षेत्र पथरेड़ी में प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा ।
यह कर्टन रेजर प्रोग्राम श्री प्रकाश चंद जी भाई साहब राष्ट्रीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती के पावन सानिध्य

में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार रहेंगे एवं इस प्रोग्राम की अध्यक्षता माननीय बाबा बालक नाथ जी विधायक तिजारा करेंगे।
औद्योगिक प्रदर्शनी के सलाहकार श्री राम प्रकाश जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करके बताया कि यह औद्योगिक प्रदर्शनी कुछ खास होने वाली है इसमें लगभग 350 स्टॉल रहेंगे और वेंडर डेवलपमेंट,आत्मनिर्भर भारत और भिवाड़ी गौरव सम्मान इस तरह के कार्यक्रम भी साथ-साथ चलेंगे । साथ ही साथ यह भी बताया की इन तीन दिनों में कॉन्फ्रेंस हॉल के अंदर दो गोष्ठियां सवेरे और दो सेशन दोपहर बाद हुआ करेंगे जिसमें एमएसएमई से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएगी ।
उदाहरण के तौर पर GEM पोर्टल बैंक की और वित्तीय संस्थानों से उचित दर पर लोन लेने की सुविधा, डिपार्मेंट आफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी साजो सामान चाहिए वह एमएसएमई के माध्यम से कैसे भिवाड़ी में भी बन सकता है इसके बारे में भी गोश्तियां होती रहेगी।


प्रेस वार्ता में उपस्थित को कोऑर्डिनेटर आरके गुप्ता ने बताया कि अभी तक बुकिंग स्टालों की संख्या से ऐसा लगता है कि यह प्रदर्शनी अपने आप में बहुत बढ़िया रहेगी भिवाड़ी गौरव सम्मान के कन्वीनर श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने भिवाड़ी गौरव सम्मान के ऊपर प्रकाश डाला की किस-किस श्रेणी में कितने-कितने पुरस्कार दिए जाएंगे लगभग 25 अलग-अलग श्रेणी में अलग-अलग उद्योगों की कैटेगरी में यह पुरस्कार दिए जाएंगे और इनका चयन एक पारदर्शित तरीके से जूरी द्वारा किया जाएगा।
इसी तरह से कार्यक्रम में वेंडर डेवलपमेंट के कन्वीनर श्री संजय खन्ना जी ने बताया की बड़ी-बड़ी कंपनियों से संपर्क साधकर उनके द्वारा किस-किस उत्पाद की आवश्यकता होती है और उस उत्पाद को बनाने वाले जो भी लघु एवं मध्य श्रेणी की उद्योग है उनके साथ में वन टू वन मीटिंग करने का प्रयास करेंगे ताकि भिवाड़ी और उसके आसपास की इकाइयों को बड़े उद्योगों से जुड़ने

का एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के सलाहकार हरिराम शर्मा ने भी इसके ऊपर प्रकाश डाला एवं बी आई आई अध्यक्ष प्रवीण लांबा जी ने भी अपनी संस्था का पूरा सहयोग इस औद्योगिक प्रदर्शनी में लगाने का दिया। इसी क्रम में अलवर से आए हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता जी ने भी प्रदर्शनी के बारे में बताया और साथ ही साथ भिवाड़ी प्रथम के अध्यक्ष सरजीत यादव, महिला अध्यक्ष मीना जैन , भिवाड़ी सेकंड से अजीत यादव चोपानकी इकाई से विमल पंडित ने भी अपने-अपने विचार इसमें रखें।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072