विधवा थी महिला, पति की कैंसर से हो चुकी है मौत, बेटा हापुड़ पुलिस में दरोगा बताया जा रहा

बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और जेवर लूटकर ले गए। मृतक का बेटा दरोगा है और इस समय हापुड़ में उसकी तैनाती है।

घटना इस्लामनगर के गांव मौसमपुर की है। यहां करीब 65 वर्षीय विधवा रातरानी रहती थी। उनके पति कुबेर सिंह की कैंसर से मौत हो चुकी है। महिला का बेटा मनवीर हापुड़ पुलिस में दरोगा बताया जाता है। बताते हैं

कि सोमवार रात किसी समय बदमाश महिला के घर में घुस आए और लूटपाट की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया। महिला तुरंत ही खून से लथपथ होकर गिर गईं और उनकी मौत हो गई। इसके बाद

बदमाशों ने महिला के कान में से कुंडल और जंजीर तोड़ ली तथा बाकी सामान लूट लिया। मंगलवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई है। मौक पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

Oplus_131072