बदायूं। संस्कार भारती बदायूं महिला शाखा के तत्वाधान में तीज महोत्सव के साथ नृत्य व लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में धूमधाम के साथ किया गया। प्रांत मातृशक्ति प्रमुख डॉ प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि “संस्कार भारती कलाओं के लिए समर्पित संस्था है ।संस्कार भारती 25 वर्षों से ललित कलाओं के क्षेत्र में आज भारत

का सबसे बड़ा संगठन बन चुकी है देश के लगभग 19 स्थान पर इसकी छोटी बड़ी इकाइयां है संस्कार भारती मनोरंजन का मंच नहीं है अपितु कला का एक सार्थक मंच है।”कार्यक्रम का संयोजन व व्यवस्था सीमा शर्मा ,किरनवाला सरला चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। संयोजिका मधुरिमा रस्तोगी रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ ममता नौगरैया, विशिष्ट अतिथि प्रमिला गुप्ता एवं अध्यक्ष डॉ प्रतिभा मिश्रा जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात् गणेश वंदन व शिववंदन किया गया। सीमा शर्मा, किरनवाला व डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने ध्येयगीत प्रस्तुत किया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात निर्णायक मंडल में डॉक्टर उमा सिंह गौर श्रीमती मधु राकेश व रीना सिंह ने अपनी महती भूमिका निभाई। अतिथि रूप में विराजमान मंजुल शंखधार, अमिता आलोक, सोनरूपा विशाल, गीतांजलि, सुशील दुबे, निर्मल उपाध्याय, ऊषा कुशवाहा, सरला चक्रवर्ती, शिल्पी पांडेय, पूनम रस्तोगी ,उमा गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाए।
वहीं पीहू शर्मा(बी आर बी स्कूल) सांची पाठक , मुस्कान शर्मा ने नाचे भोलेनाथ पर प्रस्तुति दी। लोक नृत्य प्रस्तुत किया तो कृपा दयाल ने गायन के द्वारा अपनी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया ।अंत में मेहंदी, लोकगीत व लोक नृत्य प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता में नगर के कई इंटर कॉलेज ने प्रतिभागिता की जिसमें नगर पालिका इंटर कॉलेज की अनमता ने प्रथम निदा ने द्वितीय व अल शबनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की प्रिया ज्योति ने प्रथम सौम्या ने द्वितीय व अलीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राजाराम महिला इण्टर कालेज बदायूं की इल्मा , सिद्धि पटेल व अंशिका नेकराम शाह प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं के दिव्या शिवानी व मंजू पाल ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।जिनको आज संस्कार भारती के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में सांची पाठक (आरती प्रोफेसर स्कूल)
ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बी आर बी स्कूल बदायूं की काव्या गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं पार्वती स्कूल की छात्रा कृपा दयाल, द्वितीय स्थान पर रहीं पूनम व तृतीय स्थान प्राप्त किया नीलम ने। सभी प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में उन्नति शर्मा,पीहू शर्मा,मुस्कान शर्मा व ढोलक पर संगत देकर चार चांद लगाने वाली रागिनी दयाल रही। संचालन डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने किया ।






