संभल। यूपी के जनपद में सावन माह में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है,इसी क्रम में संभल के हयात नगर में महिला शक्ति संगठन द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन

हर्षोल्लास के साथ किया गया,कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक हरे वस्त्र, हाथों में मेहंदी और हरी चूड़ियों के साथ हिस्सा लिया और पूरे वातावरण को हरियाली से सराबोर कर दिया,
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय द्वारा की गई, जिन्होंने मुख्य अतिथियों कविता गुप्ता और

नीलम वार्ष्णेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया,इसके पश्चात भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई,वृजबाला

देवी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जबकि रिचा वार्ष्णेय और पुष्पा देवी ने सावन की मल्हार गा कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक खेलों में भाग लेकर न केवल मनोरंजन किया,

बल्कि आकर्षक उपहार भी जीते, कार्यक्रम में “तीज क्वीन” का चुनाव भी हुआ, जिसमें विजेता ,अंजना गुप्ता,को पिछली तीज क्वीन कल्पना गुप्ता तथा अध्यक्ष दीपा बाष्णेय ने समीति की पदाधिकारीयों के साथ ताज पहनाकर सम्मानित किया गया,इस मौके पर दीपा

वार्ष्णेय ने कहा, “हरियाली तीज सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत पावन पर्व है, जिसमें महिलाएं सोलह श्रृंगार कर देवी पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं,यह पर्व झूले के बिना अधूरा माना जाता है, जिसके

पीछे पुराणों में भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को झूला झुलाने और श्रीकृष्ण द्वारा राधा को झूला झुलाने की कथा भी प्रसिद्ध है,कार्यक्रम में कविता, खुशबू, साधना, अंजना, नेहा, कुसुम, कल्पना, वृजबाला, निशि, मधुरी, शशि, दीप्ति, ममता, विनीता, लक्ष्मी, पुष्पा, कामिनी,

पदमा, संतोष, गायत्री, वर्षा, मंजू, नीलम, नीलमा, छाया, रिचा, सोनिया, प्रीति, उषा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं,कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और पर्व को यादगार बना दिया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट