बदायूं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उझानी ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति को गहनता से जांचा परखा गया।
सीएचसी उझानी में ब्लॉक स्तरीय समीक्ष
निरीक्षण अभियान के तहत सीएमओ ने ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी और पैथोलॉजी लैब की सुचारू कार्यप्रणाली को देखा। ब्लॉक मुख्यालय होने की वजह से अधीनस्थ ग्रामीण केंद्रों को दी जाने वाली दवाओं की सप्लाई चेन और एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
उझानी ब्लॉक में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुटला दौलत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी सीएमओ की टीम अचानक पहुंची। यहां तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।

शेखूपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जमीनी हकीकत को देखा और समझा
दूरदराज के ग्रामीणों को मिल रही प्राथमिक चिकित्सा की गुणवत्ता जांचने के लिए सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर शेखूपुर का रुख किया।वहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम की कार्यस्थल पर सक्रियता देखी गई। केंद्र के बाहर लिखी “निःशुल्क जांच एवं दवाइयों की सुविधा” और “प्रसव पूर्व देखभाल” सेवाओं की जमीनी हकीकत को परखा गया ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।